छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश पर ब्रेक लगने वाला हैमौसम विभाग के अनुसार आज से बारिश कम होने लगेगीबारिश पर ब्रेक लगने के साथ ही तापमान बढ़ने की संभावना है...मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक प्रदेश में 4 से 5 दिनों के बाद फिर अच्छी बारिश हो सकती है...फिलहाल अभी उमस से लोगों को परेशान होना पड़ेगा...बीती रात बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, सरगुजा और सूरजपुर जिले में बारिश हुई है...यहां भी आज से बारिश कम होने लगेगी। मौसम विभाग का कहना है कि स्थानीय प्रभाव से कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है लेकिन भारी बारिश के आसार नहीं है। कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम ही है...