छत्तीसगढ़ मे आगामी चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.... बीजेपी ने वोटरों को साधने और अपने कार्यकर्ताओं को चार्ज करने के लिए छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा निकाली है….12 सितंबर को दंतेवाड़ा से परिवर्तन यात्रा की शुरूआत हुई थी, और अब तक ये यात्रा दुर्ग संभाग से होते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन में प्रवेश कर चुकी है..इसके अलावा जशपुर से निकली दूसरी परिवर्तन यात्रा सूरजपुर से होते हुए कोरबा पहुंच चुकी है.. इस यात्रा के जरिए भाजपा राज्य के 90 विधानसभा सीटों में पहुंचने वाली है और सभी सीटों में बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में वहां के लोकल मुद्दों के साथ प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरने भाजपा के नेता लगातार बयान-बाजी कर रहे हैं

जशपुर में बीजेपी के दूसरे चरण की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे थे जहां उन्होंने राहुल गांधी पर खड़े प्रहार करते हुए मोहब्बत की दुकान में नफरत के सामान बेचने का आरोप लगाया......साथ ही विपक्ष के गठबंधन को सनातन धर्म के लिए बड़ा खतरा बताया था....

यात्रा की शुरुआत में भाजपा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर शराब घोटाले, कोयला घोटाला विधायकों के पैसों के साथ वायरल वीडियो सहित पीएम आवास के मुद्दों पर कड़े हमले भाजपा करती नजर आई....

इस परिवर्तन यात्रा के जरिए मतदाताओं को रिझाने लगातार बीजेपी के बड़े नेता झारखंड के पूर्व सीएम रघुबर दास, गोवा के पूर्व सीएम प्रमोद सावंत सहित असम के मौजूदा सीएम हेमंत बिस्वा सरमा छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ चुके है...जैसे-जैसे परिवर्तन यात्रा आगे बढ़ रही है भाजपा की आक्रामकता भी बढ़ रही है भ्रष्टाचार और घोटालों के आरोप लगाते शुरू हुई यात्रा अब सनातन और हिंदुत्व के मुद्दों पर पहुंच चुकी है...असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ने सीएम भूपेश बघेल को चुनौती देते हुए कहा कि अगर भूपेश खुद को हिंदू मानते हैं, तो राहुल और सोनिया गांधी को अयोध्या के राम मंदिर ले जाकर दिखाएं.

हेमंत बिस्वा शर्मा के बयान पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी कड़ा पलटवार किया सीएम भूपेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपनी माता के निधन पर सिर नहीं मुड़ाया, हिमंत बिस्वा सरमा पीएम मोदी का मुंडन कराएं, तब मानूंगा हिमंत बिस्वा सरमा हिंदू हैं।

बीजेपी की यात्रा बढ़ने के साथ पार्टी के बड़े नेताओं का छत्तीसगढ़ आने का सिलसिला जारी है. बीजेपी की दोनों परिवर्तन यात्रा का समापना 28 सितंबर को बिलासपुर में होगा. समापना  में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के कई दूसरे बड़े नेता भी शामिल होंगे. पीएम मोदी का चुनावी साल में छत्तीसगढ़ का तीसरा दौरा है और इस महीने उनका ये दूसरा दौरा है..... पीएम मोदी के आने की तैयारी को लेकर भाजपा जुट गई है अब देखना होगा की परिवर्तन यात्रा का क्या कुछ परिणाम आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिलता है........