छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां आज एक बार फिर दिखाई दे
सकती है... दरअसल झारखंड में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और एक द्रोणिका झारखंड
की ओर जा रही है.. जिससे उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना बनी हुई है..
सरगुजा और बिलासपुर संभाग के अधिकांश जिलों में भारी वर्षा की संभावना बनी है...
वहीं रायपुर संभाग के एक दो स्थानों में भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है...
मौसम केंद्र ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है... वहीं
यह हफ्ता मानसून का आखिरी सप्ताह माना जा रहा है...इस नए सिस्टम के बनने से मानसून
इस सप्ताह थमेगा यह नहीं इसपर मौसम विशेषज्ञ एसके अवस्थी ने जानकारी साझा की….
आसमान में बादल,बारिश के आसार

Continue With Google
Comments (0)