छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव करीब है ऐसे में सत्ता वापसी के लिए बीजेपी हर एक प्रयोग कर रही है...पहली सूची जारी हने के बाद अब बीजेपी छत्तीसगढ़ में भी एमपी फार्मूला के तहत दूसरी सूची जारी कर सकती है..चर्चा है कि छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को टिकट दिया जा सकता है.एमपी की तर्ज पर बीजेपी प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव में सांसदों को मैदान में उतार सकती है. पहली सूची में बीजेपी ने एक वर्तमान सांसद विजय बघेल और दूसरा पूर्व सांसदों रामविचार नेताम को विधानसभा का टिकट दिया है...वहीं भाजपा की दूसरी सूची में 5 से अधिक सांसदों के नाम शामिल हो सकते हैं....जिसमे सांसद सुनील सोनी,संतोष पांडेय,गोमती साय,अरुण साव,गुहाराम अजगले को बीजेपी चुनावी मैदान में उतार सकती है.... 

बीजेपी के पूर्व मंत्री राजेश मूणत कहते हैं पार्टी जिसको टिकट देगी हम सब मिलकर लड़ेंगे सत्ता में वापस आएंगे..वहीं दूसरी और मंत्री अमरजीत भगत का कहना है बीजेपी जितना भी प्रयास कर ले सफलता हासिल उनको नहीं होगी..छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस दोनों चुनावी मैदान में दमखम के साथ उतरे हैं.....भाजपा जहां खोई हुई सत्ता को वापस पाने के लिए हर एक प्रयास कर रही......तो वहीं कांग्रेस साढे चार साल के कामों के भरोसे सत्ता में वापस आने का दावा कर रही है....फिलहाल देखना दिलचस्प होगा भाजपा का ये नया प्रयोग सत्ता में वापसी करा पाएगा...