हिंदू धर्म में भगवान विष्णु की पूजा अर्चना का विशेष महत्व बताया गया है..मान्यता है कि अगर गुरुवार के दिन पूरे विधि विधान के साथ भगवान श्रीहरि को याद कर पूजन किया जाए तो वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं...पुराणों में श्रीहरि की कृपा से भक्तों के कष्ट दूर होने के कई किस्सों के बारे में बताया गया है। हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है

मान्यता है कि भगवान विष्णु की अराधना करने से मनुष्य के पिछले जन्म और इस जन्म, दोनों के पापों से मुक्ति मिलती है। इसी से पुण्य फल की प्राप्ति भी मिलती है। इस दिन अगर सही विधि से पूजन किया जाए और पूजन विधि का ध्यान रखा जाए, तो भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानें पूजन विधि के बारे में... 

पूजन विधि

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए सूर्योदय से पहले उठें और स्नान-ध्यान के बाद पीले रंग के वस्त्र धारण कर, भगवान विष्णु को स्नान कराएं और पीले वस्त्र पहनाएं। इसके बाद उगते हुए सूर्य नारायण को हल्दी मिलाकर जल अर्पित करें। पूजा के दौरान श्रीहरि को पीले रंग के फूल, पीली मिठाई का भोग लगाएं। भगवान विष्णु को हल्दी का तिलक लगाएं और अपने माथे पर भी लगाएं। इसके बाद तुलसी की माला या फिर चंदन की माला से भगवान विष्णु की कम से कम एक माला का जाप करें..

करें यह पाठ

धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु के किसी भी सरल मंत्र ॐ नमो भगवते वासुदेवाय अथवा ॐ नमो नारायणया फिर श्रीमन नारायण नारायण हरि-हरि का श्रद्धापूर्वक जाप कर सकते हैं। इसके अलावा नारायण कवच, विष्णु सहस्त्रनाम और गजेंद्र मोक्ष का पाठ भी कर सकते हैं। ऐसा कहते हैं कि यह पाठ करने से निश्चित ही भगवान विष्णु की कृपा बरसती है। यदि आपको यह पाठ स्वयं से पढ़ने में दिक्कत आती है, तो आप इसे किसी दूसरे व्यक्ति से या फिर ऑडियो चलाकर भी सुन सकते हैं...

श्रीहरि के साथ करें मां लक्ष्मी की पूजा

आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा अवश्य करनी चाहिए। मान्यता है कि भगवान विष्णु की पूजा में उपयोग होने वाली हल्दी का प्रयोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए गुरुवार के दिन श्रीहरि के साथ उन्हें पांच हल्दी की गांठ चढ़ाएं। इसके बाद उसे अलग-अलग कपड़े में लपेटकर रख दें। इस उपाय को करने से धन के भंडार भरने लगते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है….