बी-टाउन की बोल्ड एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वाली 38 साल की मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में मौनी व्हाइट कलर की बिकिनी और मिनी स्कर्ट में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी मदमस्त अदाएं बिखेरते हुए ढेर सारी फोटोज क्लिक कराईं।
मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर सनसनी अपनी बिकिनी पूल फोटोज से मचाई है। कुछ फोटोज में मौनी स्विमिंग पूल के अंदर किलर पोज दे रही हैं। मौनी की ये तस्वीरें देख फैंस के होश उड़ गए हैं। उनकी बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी (Disha Patani) ने भी कमेंट कर उन्हें सुपर हॉट बताया है।
मौनी रॉय ने हॉट फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, "मेरे सपने मेरे अपने थे। मैंने उन्हें किसी और के लिए काउंट नहीं किया। जब मैं नाराज होती थी तो वे मेरा सहारा बनते थे और फ्री होती तो मेरी सबसे बड़ी खुशी।" सोशल मीडिया पर मौनी की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं और लोग उन्हें खूबसूरत, गॉर्जियस और हॉट जैसे कमेंट्स कर कॉम्प्लीमेंट्स दे रहे हैं।
मौनी रॉय को आखिरी बार वेब सीरीज सुल्तान ऑफ दिल्ली में देखा गया था। इसके पहले वह रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन में विलेन की भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने अपने किरदार से खूब वाहवाही लूटी थी।

Continue With Google
Comments (0)