आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक और भाजपा के पितृ पुरुष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती आज शनिवार को मनाई जा रही है। इस अवसर पर भाजपा नेताओं द्वारा उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए देश की अखंडता व एकता के लिए दिए गए योगदान और बलिदान को नमन किया जा रहा है। आज जबलपुर भाजपा द्वारा सभी 956 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

इसी श्रृंखला में गुलौआताल स्थित उनकी प्रतिमा स्थली पर माल्यापर्ण कर सांसद आशीष दुबे और भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भारतीय राजनीति और समाज में उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण और समय से आगे की सोच के लिए जाना जाता है।  उनके जीवन और कार्यों ने दिखाया कि वे न केवल अपने समय के मुद्दो को समझते थे, बल्कि भविष्य की चुनौतियों और अवसरों का भी गहरा ज्ञान रखते थे। देश और समाज के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कितना नुकसान पहुंचा सकती है।  इसको हमारे कई दार्शनिक समाजसेवियों ने दशकों पहले समझ लिया था।  एक देश और एक विधान का मंत्र देने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसके लिए मिसाल पेश की।

इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन,निगम अध्यक्ष रिकुंज विज,रंजीत पटेल,पंकज दुबे,विनय अमलाथे,अजय तिवारी,विवेक अग्रवाल,शंकर विश्वकर्मा,चित्रकान्त शर्मा,अमित जैन,मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया,प्रिया संजय तिवारी,रवि साहू,कमल सोनी,मीना कुशवाहा,,रिंकु जैन,शुभम अवस्थी पार्षदगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
https://www.youtube.com/watch?v=1x5ruJITbyU