राजनांदगांव
बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के विधायक प्रतिनिधि लीलाराम भोजवानी का बुधवार शाम निधन हो गया है...बीते दिनों पहले से रायपुर के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। राजनांदगांव जिले सहित शहर में शोक का माहौल हो गया है...आपकोबता दें कि जनसंघ के समय से राजनीति कर रहे लीलाराम भोजवानी चार बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। दो बार उन्हें सफलता मिली। 1990-92 तक वे सरकार में श्रम राज्यमंत्री थे। भाजपा के दिग्गज नेताओं अटल बिहारी वाजपेई व लालकृष्ण आडवाणी के करीबी माने जाते थे...

Continue With Google
Comments (0)