प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल के जंबूरी मैदान में बीजेपी के कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित किया....उन्होंने
कहा, 'मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी...जहां-जहां
कांग्रेस गई, उस राज्य को बर्बाद कर दिया...कांग्रेस का ठेका अब अर्बन
नक्सलियों के पास है...
पीएम मोदी की बड़ी बातें
यह जन सैलाब, उमंग, उत्साह, महाकुंभ, महासंकल्प, बहुत कुछ कहता है। यह दिखाता है कि मध्यप्रदेश के मन में
क्या है... यह दिखाता है नई ऊर्जा से भरी हुई भाजपा। यह दिखाता है
भाजपा का और भाजपा के हर कार्यकर्ता का बुलंद हौसला। मध्यप्रदेश सिर्फ भाजपा के विचार का ही नहीं, विकास के विजन का भी महत्वपूर्ण
केंद्र है। आज जब देश अमृतकाल की नई विकास यात्रा पर निकला है, तब मध्यप्रदेश की भूमिका और
महत्वपूर्ण हो गई है।
मैं मध्यप्रदेश के फर्स्ट टाइम वोटर को बताना चाहता हूं.. आपके माता-पिता, दादा - दादी को अभाव में रखने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है... उनको मुसीबत में जीने के लिए मजबूर करने वाली कांग्रेस एक मात्र पार्टी है। आज दुनिया भारत को लेकर जो कुछ कह रही है, यह सारे गौरवपूर्ण काम पहले भी हो सकते थे, लेकिन कांग्रेस सिर्फ एक परिवार का गौरवगान करने में ही जुटी रही। कांग्रेस ने प्रजातंत्र को परिवारतंत्र बना दिया। एमपी में भाजपा की सरकार को लगभग 20 साल पूरे हो चुके हैं। जो युवा पहली बार वोट डालेंगे, उन्होंने भाजपा की ही सरकार को देखा है। ये युवा सौभाग्यशाली हैं कि इन्होंने एमपी में कांग्रेस का वो बुरा शासन, बुराइयां देखी नहीं हैं...
काग्रेस पर जमकर बसरे मोदी
हम अपने आसपास देख रहे हैं कि जब इन्हें राजस्थान में मौका मिला तो कैसे कांग्रेस वहां सिर्फ बर्बादी लाई। हमने महाराष्ट्र में देखा है कि कैसे कांग्रेस ने गठबंधन में शामिल होकर लूट को ही अपना नंबर 1 काम बना दिया। मध्यप्रदेश के विकास के लिए आने वाले कुछ साल बहुत महत्वपूर्ण हैं। आज पूरी दुनिया से भारत में निवेश आ रहा है। अलग-अलग राज्यों में आ रहा है...
यह समय भारत और मध्यप्रदेश को विकसित बनाने का है। इतने महत्वपूर्ण समय में
अगर कांग्रेस जैसी परिवारवादी पार्टी, हजारों - करोड़ों के घोटाले का
इतिहास रचने वाली पार्टी, वोट बैंक का तुष्टिकरण करने वाली पार्टी को जरा भी मौका मिल
गया तो मध्यप्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान होगा।
मैं आपसे एक सवाल पूछता हूं। मैं कहता हूं कि जहां-जहां कांग्रेस गई है, उस राज्य को बर्बाद कर दिया।
क्या आपको लगता है कि मध्यप्रदेश का भी यही हाल करेंगे। मध्यप्रदेश को बचाना चाहिए
कि नहीं, कांग्रेस के हाथ नहीं जाने देना चाहिए न, लूटने और तबाही नहीं करनी देनी
चाहिए न...। कांग्रेस एक बार फिर एमपी को बीमारू बना देगी। क्या आप एमपी को फिर से
बीमारू बनाना चाहते हो?
क्या आप एमपी के युवाओं के भविष्य को तबाह करना चाहते हो? क्या आप चाहते हैं कि एमपी के
विकास का पैसा कांग्रेस नेता लूट लें... मेरे परिवार जनों कांग्रेस के
पास भविष्य की सोच ही नहीं बची है। कांग्रेस जंग लगा हुआ वो लोहा है, जो बारिश में रखे खत्म हो जाता
है। अब कांग्रेस में न देखने का सामर्थ बचा है, न देश हित को समझने का, इसीलिए आप देखेंगे कि कांग्रेस
विकसित भारत से जुड़े हर प्रोजेक्ट की आलोचना करती है...
आपको याद होगा कि कांग्रेस ने डिजिटल इंडिया का भी विरोध किया था। आज भारत के
यूपीआई से पूरी दुनिया मंत्रमुग्ध है। भारत में रिकॉर्ड डिजिटल लेन-देन हो रहे
हैं। कांग्रेस को यह भी पसंद नहीं है। भाजपा आज आधुनिक सर्वे, आधुनिकतम सड़कें, चौड़े हाईवे, एक्सप्रेस-वे बना रही है, लेकिन कांग्रेस इसकी आलोचना करती
है। भाजपा आज वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें ला रही है। स्टेशन का कायाकल्प कर रही
है। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की प्रशंसा हर कोई कर रहा है, यह कांग्रेस को नहीं पच रहा।
कांग्रेस ने जानबूझकर देश को गरीब रखा। देश के लोगों को अभाव में जीने के लिए मजबूर किया। रोटी, कपड़ा, मकान में ही उलझाए रखा। मेरे युवा साथियों, जो मुश्किलें आपके माता-पिता से पहले की पीढ़ियों ने झेलीं, वो अब आपको और आपके बच्चों को न झेलनी पड़ीं, इसके लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार लगातार काम कर रही है।

Continue With Google
Comments (0)