आर्य समय संवाददाता जबलपुर। मध्यप्रदेश की जबलपुर नगर पालिका निगम में बुधवार को बजट चर्चा के दौरान अजीबो-गरीब विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, निगम में सत्ताधारी भाजपा के पार्षद ने विपक्षी पार्षद पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा दस्तावेजों में थूक लगा कर महापौर व अन्य अधिकारियों को दिया गया है। उक्त शिकायत कर्ता पार्षद ने अपनी बात को सही साबित करने के निगम की कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग मांगी गई है।
जानकारी के मुताबिक भाजपा पार्षद जीतू कटारे ने नगर निगम अध्यक्ष को पत्र लिखकर 10 जुलाई को हुई बैठक के दौरान 12 बजकर 15 मिनट का वीडियो रिकॉर्डिंग मांगा गया है। उनका आरोप है कि विपक्षी पार्षद द्वारा महापौर को तस्वीरें सौंपी गई है, उसे उन्होंने थूक लगा कर दिया है। पार्षद जीतू कटारे का कहना है कि जब यह बात उन्होंने ने सदन में रखी तो नेताप्रतिपक्ष ने उन्हें झूठा कहा है। इसलिए उन्हें अपनी बात सही साबित करने के वीडियो चाहिए। हालांकि जीतू कटारे ने पत्र में उस पार्षद का नाम तो उल्लेखित किया है जिस पर थूक लगाने का आरोप है। सूत्र बताते हैं कि जीतू कटारे ने पार्षद हीरा शफी पर आरोप लगाएं है।

Continue With Google
Comments (0)