छत्तीसगढ़  में बीजेपी रथ यात्रा निकालेगी...जशपुर बीजेपी कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विष्णुदेव साय ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह में बस्तर और जशपुर से रथ यात्रा की शुरुआत होगी... यह रथ प्रदेश के सभी 90 विधानसभा सीटों में घूमेगा...इसके लिए रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है और इसके लिए बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी...विष्णुदेव साय ने बताया की यात्रा के दौरान हर विधानसभा मुख्यालय में यात्रा के दौरान आमसभा होगी और आमसभा में 25 हजार से ज्यादा लोगो की भीड़ जुटाई जायेगी...इस यात्रा में केंद्र से बड़े चेहरे शामिल होंगे....