छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज में कई मुद्दों पर मीडिया के सामने बात रखी...दीपक बैज ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बंद कमरे में कौन बैठक कर रहा है ये पता चल रहा है...अमित शाह जी छत्तीसगढ़ आते हैं और बंद कमरे में बैठक करते हैं....प्रदेश के नेताओं को दिल्ली बुलाते है बंद कमरे में बैठक करते हैं...पूर्व सीएम रमन सिंह अपने घर से टिकट का ऐलान कर रहे हैं...बीजेपी में किसी के पास कोई कंट्रोल नहीं है....इसी से समझ लीजिए बीजेपी का क्या हाल है..बीजेपी में आ रहे नए चेहरों पर पीसीसी चीफ दीपक बैज बोले कि बीजेपी के पास कैंडिडेट नहीं हैं...वो एक एक व्यक्ति को खोज रहे है...नीलकंठ टेकाम के केशकाल से चुनाव लड़ने पर कहा कांग्रेस को इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा....पिछली बार कलेक्टर को देखे थे अब उनका क्या हाल है...