आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। एक पुलिस कर्मी और बदमाश के बीच हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस कर्मी कुख्यात बदमाश को धकेल कर अपने साथियों को बचाते नजर आ रहा है। दरअसल, रांझी थाना क्षेत्र में जिला बदर की सजा काटकर लौटे बदमाश दीपक वंशकार उर्फ चपटा ने एक बार फिर घटना को अंजाम देते हुए dail 100 के ड्राइवर और पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। 

थाना प्रभारी रांझी रमन सिंह मरकाम ने बताया की dail 100 को मुस्कान वंशकार ने सूचना दी थी की उसका चाचा घर में विवाद कर रहा है, जो सूचना पर मड़ई dail 100 में प्रधान आरक्षक शुशील हल्दकार और ड्राइवर शुभम श्रीवास पहुंचे। जहां दीपक वंशकार उर्फ चपटा अपने साथियों के बैठा था। जब उससे पूछा की यह विवाद क्यों करवा रहे हो, उस पर दीपक ने अपने साथियों के मिलकर प्रधान आरक्षक सुशील हल्दकार और ड्राइवर शुभम श्रीवास पर हमला करते हुए dail 100 का लोहे की रोड से कांच तोड़ दिया और विवाद करते हुए मौके से भाग गए। घटना के वीडियो में पास में खड़े लोगो ने अपने कैमरे में कैद कर वायरल किए है, जिसके बाद dail 100 की ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षक सुशील हल्दकार और ड्राइवर शुभम ने जिसकी सूचना थाने पहुंच कर थाना प्रभारी रमन सिंह मरकाम को दी, जिसके पास घटना की रिपोर्ट पर थाने में दीपक वंशकार और चपटा के विरुद्ध अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/NLdaPTuxSk0" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>