जबलपुर की जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी राकेश सिंह के समर्थन कहा कि तीन राज्यों की जनता की जीवनदायनी नर्मदा जी को प्रणाम कर मैं अपनी बात की शुरुआत करता हूं। यह 2023 का जो चुनाव है, उसको लड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चिन्हित कर कर सांसद राकेश सिंह को आपके सामने भेजा है। राकेश सिंह को भेजने का कारण है, यह है कि आपके एक वोट देने से दो काम होंगे। अगर आप 17 तारीख को भारतीय जनता पार्टी को वोट देते हो तो दो काम होंगे। राकेश सिंह के जीतने के साथ ही मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी, यह हो गया एक काम मगर देश में आप भाजपा सरकार बनते ही 2024 में फिर से मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे।
प्रदेश फिर से एक बार खिलेगा कमल
जबलपुर पश्चिम की जनसभा में यह विशाल जनसमर्थन दर्शाता है कि मध्य प्रदेश में पुनः भाजपा के विकास का कमल खिलने जा रहा है। आगे कहा कि इस बार मध्य प्रदेश में एक साथ तीन दीपावली होने वाली है। तीन बार फटाके जलाना है। पहले दीपावली तो आपने मना ली, दूसरी दीपावली तीन दिसंबर को भाजपा सरकार बने तब माननी है। और तीसरी दीपावली 22 जनवरी को जब अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होगा।

Continue With Google
Comments (0)