अनमोल संदेश, भोपाल
अमरनाथ यात्रा 2024 इस साल 29 जून से शुरू होने जा रही है। जिसके लिए लोग बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। बैंकों और ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से जो लोग रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं, अब उन्हें 12 जुलाई के बाद की तारीखें ही मिल रही हैं। इससे पहले जाने वालों को ग्रुप रजिस्ट्रेशन का सहारा लेना पड़ रहा है।
यह पोस्टल के जरिए होता है। इसे सीधे अमरनाथ श्राइन बोर्ड को भेजना होता है। दूसरी ओर अमरनाथ यात्रा पर ले जाने वाली संस्थाओं के लोग भी ग्रुप रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। इनके जत्थे 26 जून से जाना शुरू होंगे। ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि जम्मू एंड काश्मीर बैंक व पंजाब नेशनल बैंक में रोज 80 से 90 रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। इस कारण अब लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अधिक करा रहे हैं। इस वजह से लोगों को अब 12 जुलाई के बाद की तिथि यात्रा के लिए मिल पा रही है। जो लोग अमरनाथ यात्रा पर पहलगाम के रास्ते से जाना चाहते हैं, उन्हें 18 जुलाई के बाद की तारीखें दी जा रही हैं।

Continue With Google
Comments (0)