CBFC ने शाहरुख खान और नयनतारा की अपकमिंग फिल्म जवान को U/A सर्टिफिकेट
दे दिया है…अब सभी ऐज ग्रुप के लोग ये फिल्म देख सकेंगे...वहीं 12 साल से कम उम्र
के बच्चे भी पेरेंटल गाइडेंस के साथ फिल्म देख सकेंगे…फिल्म 7 सितंबर को थिएटर में रिलीज होने वाली है…एक रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले CBFC ने
फिल्म ने 7 बदलाव करने के सुझाव भी दिए हैं…
सेंसर बोर्ड ने ये 7 बदलाव करने के सुझाव दिए हैं
एक सीन में सुसाइड का विजुअल की लेंथ कम करने की सलाह
दी गई है
फिल्म से एक आदमी के सिर काटे जाने का विजुअल हटाने की सलाह दी है
फिल्म में एक डायलॉग में ‘पैदा होके’ कहा
गया है, इसे हटाने की सलाह दी गई है
सेंसर बोर्ड ने कहा है कि फिल्म में एक जगह प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की उपाधि का इस्तेमाल हुआ है जो फिल्म के कॉन्टेक्स्ट में गैर जरूरी लग रहा है, प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह हेड ऑफ स्टेट का इस्तेमाल किया जाना चाहिए
फिल्म में ‘उंगली करना’ की जगह ‘उसे यूज करो’ कहने की सलाह दी गई है
इसके अलावा फिल्म में एक डायलॉग में संप्रदाय शब्द का इस्तेमाल करने को कहा गया है
बोर्ड ने फिल्म में NSG यानी
नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड की जगह IISG कहने
की सलाह दी है

Continue With Google
Comments (0)