आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। जिसको संज्ञान में लेते हुए कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने यंत्री विनोद जारोलिया तथा कर्मचारी संघ के समस्त पदाधिकारियों के साथ कैंपस का निरीक्षण किया। परिसर निवासी कर्मचारी अशोक कुमार तिवारी, राम नरेश द्विवेदी, पप्पू अहिरवार, रजनीश पांडे, रजनीश त्रिपाठी, सतेंद्र कुमार मिश्रा, रामाश्रय गोंड, प्रकाश चंद्र सेन, प्रेम प्रकाश पुरोहित आदि के आवासों में किए गए मरम्मत कार्य का अत्यंत सूक्ष्मतापूर्वक परीक्षणात्मक अवलोकन किया।

निरीक्षण के बाद कुलगुरु ने यंत्री जारौलिया को मरम्मत कार्य संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए किए गए। बताया जाता है कि आरडीयू में मेंटेनेंस का ठेका एक भाजपा नेता के पास है।

कुलगुरु  ने आवासों की छोटी-छोटी चीजों का अत्यंत सूक्ष्मता से निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की समस्याओं का सुना। साथ ही परिसर स्थित उद्यान के जीर्णोद्धार के संबंध में आवश्यक प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु भी निर्देश प्रदान किये गए। 

इस अवसर पर  जितेंद्र तिवारी, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, महासचिव राजेंद्र शुक्ला, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा एवं  प्रेम पुरोहित, सह सचिव रजनीश पांडे सहित समस्त परिसर निवासी उपस्थित थे। यह प्रथम अवसर था जब विश्वविद्यालय के किसी कुलगुरु द्वारा परिसर में आवास मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया गया हो।

https://www.youtube.com/watch?v=7up7U-TCcFw&feature=youtu.be