आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जबलपुर महानगर की सत्र 2024-25 की नवीन कार्यकारिणी प्रांत संगठन मंत्री विपिन गुप्ता एवं निर्वाचन अधिकारी धीरज अग्रवाल की उपस्थिति में गठित हुई। नवीन कार्यकारिणी में महानगर अध्यक्ष के रूप में डॉ. देवेंद्र पोधाड़े एवं महानगर मंत्री के रूप में ऐश्वर सोनकर पुनः निर्वाचित हुए। महानगर सह मंत्री के रूप में आर्यन पुंज, अनमोल सोनकर,शोभित मिश्रा एवं अंशिका पांडेय घोषित किए गए।

शेष नवीन कार्यकारिणी महानगर संगठन मंत्री सतीश गुप्ता,कार्यालय मंत्री आशुतोष पटेल,कार्यालय सह-मंत्री कमल अहीरवार, महानगर कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ गोंटिया, छात्रा प्रमुक सुश्री अंचल मिश्रा, महानगर महाविद्यालय तनीश राज सिंह, महानगर महाविद्यालय सह अंशुमन त्रिपाठी , केंट भाग संयोजक गौरव बालमिक , अध्यक्ष डॉ. ज्योति जूनागढ़े,भाग मंत्री शशांक शर्मा ,पश्चिम भाग संयोजक रोहित पाण्डेय, भाग अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, भाग प्रफुल तिवारी,पूर्व भाग- संयोजक अक्षत तम्बाकर, अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र नरबरिया, मंत्री शार्थक कोरी। उत्तर भाग संयोजक सत्यम पटेल, भाग मंत्री भास्कर पटेल आदि। 

कार्यक्रम के दौरान प्रांत संगठन मंत्री विपिन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘विद्यार्थी परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र भक्ति एवं राष्ट्र प्रथम के ध्वज को लेकर गौरव के साथ चलता है एवं भारत को पुनर्निर्माण में दिन रात कार्यरत रहता है’ यह बताते हुए श्री गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को दायित्व का बोध का महत्व एवं विद्यार्थी परिषद में पद नहीं दायित्व होता है यह बताया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश माखन शर्मा , प्रांत उपाध्यक्ष अजय सोनकेसरिया,प्रांत कोषाध्यक्ष शनत मिश्रा ,जिज्ञासा के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. आदर्श रावत एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।