सोमवार से ही कई विधायक वसुंधरा राजे के आवास पर पहुंच रहे हैं। वहीं बाबा बालकनाथ ने दिल्ली में कई शीर्ष भाजपा के नेताओं से मुलाकात की है। बता दें कि दिल्ली से लेकर जयपुर तक सीएम बनने को लेकर बैठकों का दौर जारी है। समाचार सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राजस्थान में सीएम पद को लेकर अभी कुछ तय नहीं है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सीएम चेहरे को लेकर काफी चर्चा चल रही है। सीएम बनने की रेस में पू्र्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, अरूण सिंह, सी.पी.जोशी,गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, बाबा बालकनाथ जैसे नेताओं के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। हालांकि, राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के बारे में पार्टी के संसदीय बोर्ड का फैसला ही अंतिम होगा।
बता दें कि सोमवार से ही कई विधायक वसुंधरा राजे के आवास पर पहुंच रहे हैं। वहीं, बाबा बालकनाथ ने दिल्ली में कई शीर्ष भाजपा के नेताओं से मुलाकात की है। बता दें कि दिल्ली से लेकर जयपुर तक सीएम बनने को लेकर बैठकों का दौर जारी है। समाचार सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राजस्थान में सीएम पद को लेकर अभी कुछ तय नहीं है।
Comments (0)