आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। मध्यभारत एरिया अंतर्गत 506 आर्मी बेस वर्कशॉप में बोफोर्स गन के भारी भरकम क्रेडिल की चपेट में आने से कुशल तकनीशियन की मौत मामले में आज रविवार को परिजनों व कर्मचारियों घमापुर पुलिस थाना पहुंच जमकर हंगामा किया। दरअसल,रविवार को मेडिकल कॉलेज-अस्पताल से पोस्ट मार्डम के बाद लाश लेकर परिजन सीधे घमापुर थाने जा पहुंचे थे। मृतक के पुत्र लोकेश सिन्हा का कहना था कि पूरे घटनाक्रम में प्रबंधन की लापरवाही साफ नजर आती है। लिहाजा प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाना चाहिए। वहीं घमापुर पुलिस का कहना था कि घटना क्षेत्र खमरिया है, इसलिए खमरिया थाने में ही एफआईआर दर्ज होगी। जिसके बाद मृतक के परिजनों अपनी शिकायत पुलिस को सौंपते हुए लाश लेकर खमरिया थाना के लिए रवाना हो गए।
उल्लेखनीय है कि शनिवार की सुबह करीब 9.30 से 10 बजे के बीच 506 आर्मी बेस वर्कशॉप के बोफोर्स सेक्शन में तोप (गन) की ओवरहालिंग के दौरान कुशल तकनीशियन एके सिन्हा के सीने पर बोफोर्स गन का एक टन वजनी क्रेडिल वेस आ गिरा था। जिन्हें गंभीर अवस्था में मेट्रो हास्पिटल में भर्ती कराया हैं। जहां चिकित्सकों की टीम ने काफी प्रयास किया। लेकिन अंंतरिक रक्तस्राव के चलते लालमाटी सिद्धबाबा निवासी 50 वर्षीय एके सिन्हा की मृत्यु हो गई थी।
इधर,506 आर्मी बेस वर्कशॉप प्रशासन ने अधिकृत बयान जारी करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन कर दिया है। ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। एमबी एरिया और 506 आर्मी बेस वर्कशॉप के जीओसी और सभी रैंक ने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत के परिवार को पूर्ण वित्तीय और नैतिक समर्थन देने का आश्वासन दिया है।

Continue With Google
Comments (0)