संसद के शीतकालीन सत्र में सोमवार को लोकसभा सांसदों के बाद राज्य सभा सदस्यों पर एक्शन लिया गया। संसद की कार्रवाही में बाधा डालने के आरोप में 45 विपक्षी सांसदों को शेष बचे हुए सत्र के लिए राज्य सभा से निलंबित कर दिया गया। निलंबित सांसदों में कांग्रेस के जयराम रमेश रणदीप सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल सहित कई वरिष्ठ राज्य सभा सांसद शामिल हैं।
एएनआई, नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में सोमवार को लोकसभा सांसदों के बाद राज्य सभा सदस्यों पर एक्शन जारी रहा। संसद की कार्रवाही में बाधा डालने के आरोप में 45 विपक्षी सांसदों को शेष बचे हुए सत्र के लिए राज्य सभा से निलंबित कर दिया गया।
निलंबित सांसदों में कांग्रेस के जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल सहित कई वरिष्ठ राज्य सभा सांसद शामिल हैं। इससे पहले लोकसभा से 33 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, सौगत रॉय समेत 33 सदस्य शामिल हैं। बता दें कि अबतक लोकसभा और राज्य सभा के 92 सांसदों पर कार्रवाई हो चुकी है।

Continue With Google
Comments (0)