अनमोल संदेश, औबेदुल्लागंज
विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा मार्गदर्शित भोजपुर ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला रायसेन द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर आशापुरी विद्यालय में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पर्यावरण के प्रांतीय संयोजक, मीडिया प्रभारी एवं जिला प्रमुख राजेन्द्र सिंह ठाकुर एवं सहायक नर्सिंग अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के उपलक्ष्य में अपनी सामुदायिक आउटरीच गतिविधियों को बढ़ाने की दृष्टि से ग्राम आशापुरी में पहले दिन पूरी टीम ने 249 घरों में संपर्क किया। घर-घर जाकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।
दूसरे दिन 90 व्यक्तियों के सफलतापूर्वक आयुष्मान कार्ड बनाए गए। टीकाकरण के महत्व को समझाया गया। विशेष रूप से 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के बीच यह जानकारी पहुंचाई गई। तीसरे दिन स्वच्छता के दायरे में प्रवेश किया, जो अच्छे स्वास्थ्य का आधार है। हमारी टीम ने स्वच्छता स्थिति का आंकलन किया और उन्हें पर्यावरण एवं व्यक्तिगत स्वच्छता विशेषकर महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। एम्स के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। इस अवसर पर एम्स भोपाल से अजय सिंह कार्यपालक निदेशक, शशांक पुरवार चिकित्सा अधीक्षक, नर्सिंग अधीक्षक, सहायक अधीक्षक, नर्सिंग अधिकारी अपने 35 स्टाफ (महिला 25, पुरुष 10) के साथ उपस्थित रहे। पूरी टीम को गांव की ओर से बधाई दी गई।

Continue With Google
Comments (0)