जम्मू-कश्मीर से केंद्रीय सुरक्षा बलों की वापसी होने वाली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस ऐतिहासिक फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब सामान्य कानून-व्यवस्था के प्रबंधन के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ही काफी होगी, इसलिए आर्मी और सीआरपीएफ को वापस बुला लिया जाएगा। शाह ने ये बातें एक इंटरव्यू में कहीं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के बाद केंद्रीय बलों की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शाह ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर से आम्र्ड फोर्सेज स्पेशल पावर्स एक्ट को वापस लेने पर भी विचार किया जाएगा।