आर्य समय संवाददाता जबलपुर। पुलिस ने बीते छह माह में हुई 10 चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी राहुल पटेल उर्फ डालडा शातिर नकबजन है। राहुल पटेल एवं इसके दोनों साथी दिन में कालोनियों में घूमकर सूने घरों को चिन्हित कर रात्रि में चोरी की घटना कारित करते थे।

पुलिस कंट्रोल में आयोजित पत्रकार वार्ता में अधिकारियों ने बताया कि थाना माढेाताल में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति माढोताल तिराहा के पास घूमते हुये सोने चांदी के जेवरात  बेचने की बात कर रहे है, सम्भवतः जेवर चोरी के है। 

सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये थाना माढोताल की  टीम द्वारा  माढोताल तिराहा में दबिश दी गयी ।जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये के 3 व्यक्ति दिखाई दिये जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हें टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया। जिन्होनें पूछताछ पर अपने नाम क्रमशः 01. राहुल पटैल उर्फ डालडा उम्र 30 वर्ष निवासी राम आश्रम के पास ग्राम रैगवा थाना माढोताल 02. विनोद केवट उम्र 36 वर्ष निवासी  केवट मोहल्ला गुलौआ चौक थाना मदनमहल

 03. आकाश केवट उर्फ अक्कू उम्र 30 वर्ष निवासी केवट मोहल्ला गुलौआ चौक थाना मदनमहल बताये।  तीनो व्यक्तियो का आचरण संदेहास्पद प्रतीत होने पर तीनो को थाने लाया गया एवं सघन  पूछताछ की गई  तो तीनो ने थाना माढोताल अंतर्गत शंकर नगर, नई पानी की टंकी के पास करमेता, कान्हा परिसर कठौंदा, रेवा नगर आकांक्षा स्कूल के पीछे, बाबा बर्फानी कालोनी, कसौंधन नगर, बजरंग नगर, सत्यम होम्स कठौंदा, शारदा नगर गली नं. 07, गली नं. 06 लमती तथा विजय नगर में एक सूने  मकान का ताला तोडकर चोरी करना स्वीकार किये, 

https://www.youtube.com/watch?v=6f9a2si71Y4