आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। गौर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सालीवाड़ा (गौर) से संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार की दोपहर लापता हुए 4 वर्षीय मासूम का आज सुबह सालीवाड़ा तालाब में शव मिला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालक ध्रुव गौड़ 4 वर्ष (पिता रवि गौंड) सोमवार दोपहर 12 बजे खेलते-खेलते घर से निकाल गया था तथा उसकी उसकी छोटी बहन 2 वर्ष घर पर थी। मासूम का पिता जब मजदूरी करके घर लौटा तो ध्रुव घर में नही था। पिता ने उसकी मोहल्ले व आसपास तलाश की लेकिंन वह नही मिला। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने गौर चौकी में बालक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। मामला दर्ज होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें बच्चे की तलाश में संभावित स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में सर्च आपरेशन चलाया। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
सुबह तालाब में उतराता मिला शव
गौर चौकी प्रभारी नितिन पाण्डे़ ने बताया कि आज सुबह साढ़े 7 बजे स्थानीय लोगों से खबर मिली की मासूम बालक की लाश तालाब में उतरा रही है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाते हुये पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया था।
Continue With Google
Comments (0)