आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। ठक्करग्राम वार्ड स्थित किलकारी गार्डन में आयोजित एक सामुदायिक भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद मुस्लिम शाह समाज में भारी रोष व्याप्त हो गया है। समाज का आरोप है कि क्षेत्रीय विधायक, स्थानीय पार्षद गुलाम हुसैन और संबंधित राजनीतिक दल द्वारा इस कार्यक्रम में शाह समाज को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है।
पूर्व में किए गए वादे से मुकरने का आरोप
मुस्लिम शाह समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान क्षेत्रीय विधायक जब कैबिनेट मंत्री थे, तब उन्होंने शाह समाज को एक पृथक सामुदायिक भवन देने का स्पष्ट आश्वासन दिया था। इसके लिए शाह समाज के एक प्रतिनिधिमंडल को भोपाल भी बुलाया गया था, जिसमें सैकड़ों की संख्या में समाजजन शामिल हुए थे। समाज के नेताओं का कहना है कि विधायक अपने पुराने वादे को भूल गए हैं। जब आज सामुदायिक भवन का भूमिपूजन हुआ, तो शाह समाज को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया।
29 नवंबर को होगी प्रदेश स्तरीय कॉन्फ्रेंस
इस उपेक्षा के विरोध में मुस्लिम शाह समाज की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से विरोध जताते हुए आगामी 29 नवंबर 2026 को जबलपुर में एक प्रदेश स्तरीय बैठक/कॉन्फ्रेंस आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।शाह समाज के जिला अध्यक्ष हसन शाह के अनुसार, इस राज्य स्तरीय बैठक में भविष्य की रणनीति तय की जाएगी और क्षेत्रीय विधायक, पार्षद तथा संबंधित राजनीतिक दल के खिलाफ कड़े व कठोर फैसले लिए जाएंगे।
Continue With Google
Comments (0)