कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को नवा रायपुर के राजीव युवा मितान सम्मेलन में शामिल हुए…इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने कई वादे पूरे किए...सरकार ने बिजली बिल हाफ किया, कर्ज माफ किया... बीजेपी और PM मोदी 2-3 अरबपतियों के लिए काम करते हैं...पीएम मोदी को बताना चाहिए, कि वे अडानी पर जांच क्यों नहीं करते...कांग्रेस सरकार झूठे वादे नहीं करती...पीएम मोदी ने कहा कि, काला धन वापस आएगा...लेकिन उल्टा देश का धन बाहर जा रहा है...आदिवासियों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि, आदिवासी देश के असली मालिक हैं...हम उनके अधिकारों की रक्षा कर रहे हैं...लेकिन बीजेपी उनके लिए वनवासी शब्द का इस्तेमाल करती है...इस शब्द के पीछे उनकी गलत सोच है...बीजेपी कहती है, वे सिर्फ जंगल में रहे, आगे ना बढ़े...कांग्रेस सरकार कहती है कि, जंगल के साथ उन्हें अपने सपने पूरे करने का भी हक है...मैंने छत्तीसगढ़ के CM बघेल जी से कहा था कि, हमारा फोकस छोटे व्यापारियों पर होना चाहिए...छत्तीसगढ़ देश का सेंटर है, इस प्रदेश को लॉजिस्टिकल सेंटर बनाना है... राहुल गांधी ने कहा कि, बीजेपी सरकार, मणिपुर में नफरत फैला रही है...बीजेपी जहां भी नफरत फैलाएगी, कांग्रेस कार्यकर्ता वहां जाकर प्यार बांटेंगे और जोड़ने का काम करेंगे...भारत जोड़ो यात्रा से भी हमने जोड़ने का काम किया...।
कार्यक्रम में
पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के साथ सीनियर ऑब्जर्वर
प्रीतम सिंह, सह प्रभारी विजय जांगिड़ समेत कई नेता
मौजूद हैं...मितान सम्मेलन को
संबोधित करने के बाद राहुल गांधी ने अहम बैठक भी ली...रिसॉर्ट में राहुल गांधी ने
कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ चर्चा की...इसमें कांग्रेस की पहली लिस्ट को लेकर
चर्चा की गई...बैठक में सीएम बघेल, प्रभारी सैलजा, पीसीसी चीफ बैज समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए...।

Continue With Google
Comments (0)