छत्तीसगढ़ में कांग्रेस लगातार बड़ी बैठकें कर रणनीतिक तैयारियों में जुटी है...इस बीच लगातार इंटरनल सर्वे रिपोर्ट्स पर भी चर्चाएं हो रही हैं.... छत्तीसगढ़ की सत्ता में दोबारा काबिज होने कांग्रेस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है....पार्टी ने चुनाव समिति की घोषणा तो कर दी है... लेकिन टिकट का मापदंड तय करने से पहले ही इंटरनल सर्वे रिपोर्ट्स पर दिग्गज माथापच्ची कर रहे हैं...काफी वक्त से कांग्रेस में संभावित प्रत्याशियों और वर्तमान विधायकों को लेकर सर्वे कराए जाने की चर्चा है..... अब इसकी रिपोर्ट्स भी सीएम, प्रभारी और वरिष्ठ नेताओं के हाथों तक पहुंच चुकी है...इसके मुताबिक कांग्रेस को छत्तीसगढ़ मेें पूर्ण बहुमत मिलता तो नजर आ रहा है....लेकिन लगभग 22 विधायकों और 4 मंत्रियों की रिपोर्ट सरकार की चिंता बढ़ा रही है...इनके परफॉर्मेंस को कमजोर माना गया है...इनमें से कुछ सीटों में प्रत्याशी बदलने की सूरत में ही जीत की बात भी कही गई है...... इसलिए विकल्पों पर भी मंथन की जा रही है......जिन सीटों पर कांग्रेस कमजोर है....या जिन सीटों पर भाजपा कमजोर है...उनकी भी अलग अलग सूची तैयार की गई है...पीसीसी प्रभारी कुमारी शैलजा सर्वे रिपोर्ट को लेकर कहती हैं... रिपोर्ट आते रहते हैं...... कई सर्वे होते रहते हैं......वहीं भाजपा कांग्रेस के सर्वे रिपोर्ट और बहुमत मिलने के दावे पर तंज कसती नजर आ रही है...अलग अलग एजेंसियों और कांग्रेस के इंटरनल सर्वे में यूं तो कांग्रेस को बहुमत मिलता नजर आ रहा है......लेकिन 25 से अधिक सीटों पर विधायकों से नाराजगी और स्थानीय मुद्दों पर कांग्रेस की कमजोर पकड़ ने वरिष्ठ नेताओं के कान खड़े कर दिए हैं.......यही वजह है कि आने वाले दिनों में इन सीटों में और अधिक फोकस होगा........ बहरहाल जिन सीटों में विधायकों का परफॉर्मेंस कमजोर है....वहां नए चेहरों की लॉटरी लगना तय है........
क्या कहती है कांग्रेस की इंटरनल सर्वे रिपोर्ट ?
BHUPESH CONGRESS

Continue With Google
Comments (0)