आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर-1 पर वाहन पार्किंग स्टैंड पर दीवार के ढह जाने से वहां पर यात्रियों के खड़े लगभग दो दर्जन वाहन चकनाचूर हो गए हैं। बताया जाता है कि यह घटना दो दिन पूर्व दीवार पर भारी भरकम पेड़ गिर जाने की वजह से हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म नम्बर-1 के वाहन पार्किंग स्टैंड पर पार्किंग ठेकेदार के द्वारा दीवार के किनारे हमेशा की तरह यात्रियों वाहन खड़े करवाये गए थे। जहां बारिश के चलते दीवार से सटकर लगा एक पेड़ अचानक दीवार के ऊपर गिर गया जिससे दीवार ढह गई और दीवार का मलबा सीधे वहां खड़े वाहनों के ऊपर गिर गया। इस घटना में पार्किंग में खड़े दो पहिया वाहन बुरी तरह से चकनाचूर हो गए हैं।
अब नुकसान की भरपाई के लिए वाहन स्वामी लगा रहे चक्कर
बताया जाता है कि दीवार गिरने की वजह से जिन यात्रियों के वाहन इसकी चपेठ मे आ गए हैं अब उनके स्वामी स्टैंड संचालक से नुकसान की भरपाई करने के लिए कहा जा रहा है लेकिन स्टैंड संचालक ने नुकसान का खर्चा उठाने के लिए अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। स्टैंड संचालक का कहना है कि दीवार रेलवे की गिरी है जिसकी वजह से वाहनों को नुकसान हुआ है,उसमें हमारी कोई गलती नहीं है जो करेगा रेलवे करेगा। सूत्रों की मानें तो कुछ वाहन स्वामी जबलपुर स्टेशन के एसएमसी के पास भी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे जहां उन्हे इस समस्या का ुकुछ न कुछ रास्ता निकालने की बात कही है।

Continue With Google
Comments (0)