संसद के मानसून सत्र में विपक्ष के गठबंधन द्वारा लाए गये अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है...आज शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देंगे..इसके बाद वोटिंग की भी संभावना है...बहुमत के लिए सदन में मौजूद सदस्यों में 50 प्रतिशत से 1 अधिक होना चाहिए...इसके पहले बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला था...और पीएम की तुलना रावण से कर दी थी...जवाब में सांसद स्मृति ईरानी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को करारा जवाब दिया था....अमित शाह ने कहा था कि यह राहुल गांधी की 13 बार की लांचिंग है...

बतादें कि बीजेपी के लोकसभा में 303 सदस्य हैं...जबकि दूसरे सहयोगियों को मिलाकर आंकड़ा 333 होता है...तो वहीं कांग्रेस के 51 सदस्य हैं...INDIA गठबंधन को मिलाकर सांसदों की संख्या 143 है...मोदी सरकार के खिलाफ यह दूसरा अविश्वास प्रस्ताव है इसके पहले 20 जुलाई 2018 को तेलुगु देशम पार्टी अविश्वास प्रस्ताव लाई थी...और 12 घंटे चर्चा के बाद मोदी सरकार को 325 वोट मिले थे...विपक्ष को 126 वोट मिले थे...