टीवी
शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा लंबे समय से विवादों में है...शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर कई तरह
के आरोप लगाने के बाद एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने अब उनके प्रोडक्शन हाउस के
खिलाफ बड़ा बयान दिया है...एक्ट्रेस जेनिफर ने कहा, शो की प्रोडक्शन टीम कभी उनके कॉस्ट्यूम्स
नहीं धुलवाती थी...कई एक्टर्स 20 दिनों
तक बिना धुले एक ही कॉस्ट्यूम पहनने के लिए मजबूर थे...कुछ चुनिंदा एक्टर्स के कॉस्ट्यूम
ही टीम धुलवाती थी, और चाइल्ड आर्टिस्ट को तो कभी कॉस्ट्यूम दिए ही नहीं जाते थे...वो
अपने कपड़े खुद ही अरेंज करते थे... जेनिफर ने बताया कि, सेट पर खाने और पानी जैसी बेसिक जरूरतों के लिए भी परेशान
होना पड़ता था...कंडीशन इतनी खराब थी कि हमें जो वैनिटी वैन दी गई थीं उनमें भी
कॉकरोच घूमा करते थे...बता दे कि इससे पहले जेनिफर शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर सेक्सुअल
हैरेसमेंट का आरोप लगा चुकी हैं।
TMKOC की प्रोडक्शन टीम पर बड़ा बयान

Continue With Google
Comments (0)