आर्य समय संवाददाता, जबलपुर‌। गढ़ा थानांतर्गत गुरुदेव कॉलोनी में रहने वाले एक ठेकेदार को अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना महंगा पड़ गया। वह व्यक्ति ठेकेदार से टेस्ट ड्राइव के लिए उसकी मोपेड लेकर गया, लेकिन फिर वापस नहीं आया। जिसके बाद ठेकेदार ने अपने स्तर पर पतासाजी की, लेकिन गढ़ा अमानत का का प्रकरण कहीं कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुदेव कॉलोनी बेदी नगर में रहने वाले किरन प्रताप मल्होत्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि एमपी-20 एसएन को बेचने के लिए ओएलएक्स पर जानकारी डाली थी, जिसके बाद उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने गाड़ी देखने की इच्छा जताई। बातचीत होने के बाद किरन उसे थाने में ख्यानत दर्ज गाड़ी दिखाने शारदा चौक ले गया। जहां वह व्यक्ति टेस्ट ड्राइव के लिए मोपेड ले गया और किरन वहीं खड़ रहा, काफी देर बीत गई, लेकिन वह वापस नहीं आया, जिसके बाद उसे समझ आया कि जालसाज ने उसे चूना लगा दिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।