नगर निगम जबलपुर का नया वार्ड लाला लाजपत राय इन दिनों जिम्मेदार विभागों के आपसी सामंजस्य ना होने और क्षेत्रीय पार्षद की अनदेखी का शिकार हो गया है।
दरअसल ,मानेगांव में सीवर लाइन के लिए बीच सड़क में खोदे गए गड्ढों के कारण रहवासियों को कई महीनों से भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा। अक्सर सीवर लाइन के खोदे गए गड्ढे में भारी वाहन फंस जाते हैं और घंटो जाम की स्थिति बनी रहती है। पिछले दिनों सीमेंट लेकर सतना से आया ट्रक मुख्य चौराहे में फंस गया था। राहगीर खास कर बारिश के वक्त सड़के खोदे जाने से नाराज़ है। सड़क खबर होने के कारण दो पहिया वाहन से आॅर्डनेंस फैक्ट्री,स्कूल आने जाने वाले कर्मचारियों,छात्र-छात्राओं सहित अन्य कार्यो से शहर आने वाले लोग हादसे का शिकार हो रहे है।
स्थानीय लोग इस मामले में भाजपा पार्षद सावित्री शाह की कार्यशैली पर भी सवाल खडेÞ कर रहे हैं। उनका आरोप है कि चुनाव जीतने के बाद से आज तक अपना काम तो दूर स्थानीय लोगो को अपना चेहरा तक दिखाने नही आई। जिसको लेकर स्थानीय लोगो मे भारी आक्रोश पनप रहा है। लोग कहते है कि पार्षद ने निगम चुनाव के पहले तो बड़े-बड़े दावें किए थे,लेकिन चुनाव में जीतने के बाद वह झांकने तक नही आई।
https://www.youtube.com/watch?v=PDg1CrFwmEE
बरसात में खोद दी सड़क, मानेगांव के रहवासी कोस रहे जिम्मेदारों को
नगर निगम जबलपुर का नया वार्ड लाला लाजपत राय इन दिनों जिम्मेदार विभागों के आपसी सामंजस्य ना होने और क्षेत्रीय पार्षद की अनदेखी का शिकार हो गया है।

Continue With Google
Comments (0)