आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। लार्डगंज थाना क्षेत्र में आशीर्वाद मार्केट स्थित सुहागन आभूषण में जेवर खरीदने पहुंचे ठग ने सेल्समैन को नकली टॉप्स थमाए और बदले में असली सोने की अंगूठी लेकर चला गया।
सोना नकली होने की जानकारी लगने पर दुकान संचालक द्वारा थाने में शिकायत की गयी है, वहीं ठग की करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी, उस आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। दुकान संचालक यशराज अग्रवाल ने थाने में दी शिकायत में बताया कि राइट टाउन स्थित सुहागन आभूषण की मेन ब्रांच में
एक व्यक्ति पहुँचा, उसने अपना नाम राजेश पाठक बताते हुए सोने के टॉप्स के बदले अंगूठी लेने की बात कही, टॉप्स देखकर दुकान संचालक ने कहा कि सोना सही नहीं लग रहा है इसे गलाकर जाँच करना पड़ेगी। इस पर वह राजी नहीं हुआ और उनकी आशीर्वाद स्थित दुकान पर पहुँचा और वहाँ पर सेल्समैन को अपनी बातों में उलझाकर नकली टॉप्स को सोने का बताकर बदले में करीब 5 ग्राम वजनी असली सोने की अंगूठी ले गया। उसने बिल भी बनवाया जिसमें अपना नाम संदीप शर्मा बताया था। पुलिस ने शिकायत को जांच में लिया है।

Continue With Google
Comments (0)