कंडक्टर को गंभीर रूप से गर्दन पर वार किया गया। यह घटना शुक्रवार की सुबह हुई और उसके बाद युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में युवक के पैर में गोली लगी है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर इस्लाम का मजाक उड़ाए जाने को लेकर सिटी ई-बस के कंडक्टर पर चापड़ से हमला कर दिया। कंडक्टर के गर्दन पर गंभीर वार किया गया है। आरोपी ने भागते हुए अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर इस वारदात की वजह बताई। अब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें उसके पैर में गोली लगी है। कंडक्टर और आरोपी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
युवक हाजीगंज सोरांव निवासी है।
यह घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे की है। प्रयागराज के शांतिपुरम फाफामऊ से नैनी के रेमंड जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा में मौजूद इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र लारेब हाशमी ही आरोपी है। उसने कॉलेज के गेट के सामने किसी बात को लेकर कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा निवासी सेमरी थाना सरायममरेज पर अचानक चापड़ से बस में ही अटैक कर दिया।
किसी के कुछ समझने के पहले की वारदात
इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, हमला करने के बाद छात्र हाथ में चापड़ लहराते हुए भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह चापड़ लहराते हुए और धार्मिक नारे लगाते हुए जा रहा था। उसने अपना वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। पुलिस ने छात्र को घटनास्थल से कुछ किलोमीटर दूर चांडी बंदरगाह के पास पकड़ा।

Continue With Google
Comments (0)