भोपाल। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ के शिक्षाविद् श्रीराम रावत के पुत्र अनमोल ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में ऑल इंडिया 69वीं रैंक प्राप्त कर सुरखी विधानसभा का नाम राष्ट्रीय पटल पर अंकित कराया है। प्रतिभावान अनमोल ने परीक्षा में 720 में से 710 अंक अर्जित किए हैं। अनमोल की इस बड़ी सफलता पर प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मिठाई खिलाकर अनमोल रावत तथा उनके माता पिता को बधाईयां एवं शुभकामनायें दीं। भोपाल से रजनी सिंह राजपूत की रिपोर्ट

Continue With Google
Comments (0)