आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा वर्तमान सत्र 2024-25 से नए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम बी.वोक इंटीरियर डिजाइन एवं बी.वोक फैशन टेक्नोलाॅजी प्रारंभ किया जा रहा है। 


जिसका पोस्टर विमोचन कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा एवं कौशल विकास संस्थान के निदेशक प्रो. सुरेन्द्र सिंह की उपस्थिति में किया गया। 


यह पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय व्यावसायिक अध्ययन एवं कौशल विकास संस्थान विभाग में संचालित किया जायेगा। इसमें प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र-छात्राओं को कम से कम 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। 


इस पाठ्यक्रम में छात्र-छात्राएं एक वर्ष में डिप्लोमा, दो वर्ष में एडवांस डिप्लोमा एवं तीन वर्ष में बी.वोक बैचलर डिग्री प्राप्त कर सकेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं डॉ. अजय मिश्रा (मोबा. 9425151905) एवं इंजी. महावीर त्रिपाठी (मोबा. 9074117508) से सम्पर्क कर सकते हैं।


इस अवसर पर डॉ. अजय मिश्रा, डॉ. मीनल दुबे, इंजी. महावीर त्रिपाठी, डॉ. सुनील चौधरी, सुश्री प्रियंका सिंह आदि उपस्थित थे।