आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने एक अधिसूचना जारी करते हुए एमबीए (एमएम/एचसीएचएम/टीएलएम/बीए/एथए/एमएफ) द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

उक्त परीक्षाएं 1 अगस्त एवं 2 अगस्त से प्रारंभ होने वाली थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए परीक्षाओं को स्थगित कर दिया। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि परीक्षाओं की नई समय सारिणी पृथक से घोषित की जाएगी।