डॉन-3 के अनाउंसमेंट के बाद निर्माताओं ने इस फिल्म का एक प्रोमो
वीडियो शेयर किया है…इस फिल्म में रणवीर
सिंह शाहरुख खान की जगह लेंगे… वीडियो शेयर
करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'एक नए युग की शुरुआत। #Don3।'...फरहान अख्तर
द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर लीड रोल में नजर आएंगे…प्रोमो वीडियो की शुरुआत रणवीर की आवाज से होती है...वीडियो
के आखिरी में रणवीर सिंह का जबरदस्त लुक देखने को मिला...एक्सेल एंटरटेनमेंट के
रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित यह फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली है...मंगलवार को फरहान अख्तर ने सोशल
मीडिया पर एक पोस्ट कर डॉन 3 की अनाउंसमेंट की
थी...उन्होंने एक लंबा चौड़ा नोट शेयर कर लिखा- 1978 में सलीम-जावेद
ने एक कैरेक्टर बनाया...मिस्टर बच्चन ने उस कैरेक्टर को बखूबी निभाया...फिल्म को
थिएटर्स में देखने भारी भीड़ उमड़ी...इस कैरेक्टर का नाम था 'डॉन...2006 में डॉन की कहानी
की फिर से कल्पना की गई...इसे शाहरुख खान ने बड़ी नजाकत के साथ पेश किया...राइटर
और डायरेक्टर होने के नाते, मैंने इन दोनों फिल्मों को बनाते वक्त काफी एंजॉय
किया...शाहरुख खान के साथ दोनों फिल्मों में काम करना मेरे दिल के हमेशा करीब
रहेगा...अब डॉन की लीगेसी को आगे बढ़ाने का समय आ गया है...इसके साथ एक ऐसा एक्टर
जुड़ने वाला है, जिसके टैलेंट और वर्सटैलिटी को मैं एडमायर करता हूं...मुझे
उम्मीद है कि आप उसे भी वहीं प्यार देंगे जो आपने मिस्टर बच्चन और शाहरुख खान को
दिया है...2025 में डॉन के नए युग की शुरुआत होगी...।
शाहरुख के बाद रणवीर बनेंगे डॉन

Continue With Google
Comments (0)