136 दिन बाद राहुल गांधी की
लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है...लोकसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी की...अभी
लोकसभा का मानसून सत्र चल रहा है...लिहाजा राहुल गांधी आज ही संसद पहुंच सकते हैं
और लोकसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे...बतादें कि मोदी सरनेम मानहानि केस में
राहुल को 23 मार्च को निचली अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई थी। इसके 24 घंटे में ही 24 मार्च को सांसदी चली गई थी। इसके बाद गुजरात हाईकोर्ट ने भी
सजा बरकरार रखी थी। राहुल ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। 134 दिन बाद 4 अगस्त को कोर्ट
ने इस केस में राहुल की सजा पर रोक लगा दी थी....
राहुल गांधी की सांसदी बहाल, कांग्रेस बोली- नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत
rahul congress

Continue With Google
Comments (0)