आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। अपराध नियंत्रण के लिए एसपी आदित्य प्रताप सिंह के निर्देश पर शहर से लेकर देहात तक 36 थाना में एक साथ गुंडा/ बदनाश एवं निगरानीशुदा बदमाशों की थाना परिसर में आज परेड कराई गई है। थाना में संबंधित नामजद बदमाश का मोबाइल नंबर, निवास स्थान एवं गुजर बसर का पूरा डेटा पुलिस द्वारा थानावार अपडेट कराया जा रहा है। रिकार्ड अपडेट करने के बाद गुंडा/बदमाशों को थाना
प्रभारियों ने कहा कि अगर किसी भी अपराध में आप लोगों की संलिप्तता मिली, तो बक्शेंगे नहीं ध्यान रखना। छोटे बड़े विवाद, धमकी या शराब पीकर गालीगलौज भी हुई तो तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक सभी थानों की पुलिस गुंडा/बदमशों को पकड़कर थाना लेकर आ रही है या फिर सूचना देकर बुला रही है। कुछ बदमाशों को कॉल कर तत्काल थाना में हाजिर होने की बात कही गई है, जिसके बाद सैकड़ों गुंडा/बदमाश अपने संबंधित थाना पहुंचे हैं। निर्धारित
लिस्ट के अनुसार एक-दो दिन में जो भी बदमाश थाना नहीं पहुंचेगा, पुलिस उसके घर पहुंचकर पूछताछ करते हुए थाना लेकर आएगी। सूत्रों के मुताबिक गुंडा/बदमाशों का रिकॉर्ड अपडेट होने के बाद पुलिस जिला बदर बदमाशों के घर पहुंचकर जांच-पड़ताल करेगी। एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि कोई भी गुंडा/बदमाश अपराध में संलिप्त मिला तो उसके विरूद्ध अब जिला बदर और एनएसए की कार्रवाई होगी।
https://www.youtube.com/watch?v=iw5YZ1aJszg

Continue With Google
Comments (0)