मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस में बड़े बदलाव किए गए है। तीन जिलों के शहर और ग्रामीण अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। वहीं, पूर्व अध्यक्षों को महासचिव बनाया गया है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में चार माह का समय बचा है। इससे पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने संगठन में बदलाव कर तीन जिलों में शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। वहीं,चार नेताओं को महासचिव बनाया है। ऑल इंडिया कांग्रेस की तरफ से भोपाल कांग्रेस का शहर अध्यक्ष मोनू सक्सेना को बनाया गया है। वहीं, जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा को महासचिव नियुक्त किया गया है। इंदौर शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह को बनाया गया है। यहां पर अरविंद बागड़ी के नाम पर विवाद हुआ था। जिसके बाद नियुक्ति को होल्ड कर दिया गया था। अब बागड़ी को भी महासचिव बनाया गया है। खंडवा शहर अध्यक्ष मनीष मिश्रा और ग्रामीण अध्यक्ष अजय ओझा को बनाया गया है। बता दें मनीष मिश्रा की नियुक्ति पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पहले ही कर दी थी। वहीं, कैलाश मिश्रा, अरविंद बागड़ी के साथ ही विशाल अग्निहोत्री और मनोज भारतकर को मध्य प्रदेश कांग्रेस में महासचिव बनाया गया है। भोपाल से राजेंद्र जैन की रिपोर्ट

Continue With Google
Comments (0)