मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल एक्टिव मोड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भोपाल से पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए और जनता के बीच सेवा कार्य के साथ शुरू किया गया मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान नेता गुरुवार को खरगोन जिले में एिक्टव मोड पर दिखे कृषि मंत्री कमल पटेल खरगोन और छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री हैं | इस नाते से उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद खरगोन पहुंचकर मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को शुरू करते हुए भूत के कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तृत रूप से समझाया | कृषि मंत्रीपटेल ने किसानों गरीबों युवाओं आदिवासियों और महिलाओं के साथ गांवों का विकास किस तरीके सेमोदी और शिवराज सरकार ने किया है | उस मॉडल को भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाया | उन्होंने कहा कियह आप सबको मालूम है और जनता को 15 महीने के कपटनाथ, झूठनाथ ,करप्शननाथ और उनकी मंडली में किस तरह छल कपट किया झूठे वचन देकर आज के सभी वर्गों के साथ किसानों को ठगा यह भी किसी से छुपा नहीं है उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के छोटे किसानों की चिंता की है पहले किसान को 10 हजार साल मिलतेथे आप मध्यप्रदेश में किसानों को 12 हजार साल के मिलेंगे वहीं दूसरी ओर प्रदेश में लाडली बहना योजना लाकर के हमारी भाजपा सरकार ने प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख लाडली बहनों के खाते में प्रतिमाह ₹1हजार डालने के साथ-साथ साल में बहनों को भी 12 हजार साल देने की योजना शुरू की है प्रदेश में छोटे किसान बेटियां और अब प्रदेश की बहने स्वाबलंबी बन रही है खरगोन से रजनी सिंह राजपूत

Continue With Google
Comments (0)