मध्यप्रदेश में बारिश पर ब्रेक गया है...5 सितंबर तक तेज बारिश होने का अनुमान नहीं है...कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या लोकल सिस्टम की एक्टिविटी से बारिश हो सकती है...IMD भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ वेदप्रकाश ने बताया कि दक्षिण उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती घेरा सक्रिय था...अब यह सिस्टम कमजोर पड़कर उत्तरी छत्तीसगढ़ के आसपास है...इसका मध्यप्रदेश पर ज्यादा असर नहीं है...इसलिये प्रदेश के अधिकांश जगहों पर मौसम शुष्क हो रहा है...हालांकि, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की मध्यम बारिश हो सकती है...
मानसून पर ब्रेक,अब कब होगी बारिश ?

Continue With Google
Comments (0)