आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। ग्लोबल स्किल पार्क का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ करने की मांग उठने लगी है। दरअसल, तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में ग्लोबल स्किल पार्क के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया था। विधानसभा चुनाव के बाद शिवराज सिंह की जगह डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री बन गए। जिसके बाद से उक्त प्रस्तावित प्रोजेक्ट को लेकर कोई सुगबुगाहट नही हो रही थी।
लिहाजा केंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी द्वारा शुक्रवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंट विधानसभा एवं जबलपुर के विकास कार्यों हेतु चर्चा कर भेंट कीं गई। चर्चा के दौरान ग्लोबल स्किल पार्क जो कि जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में स्थापित होना प्रस्तावित है,उसका निर्माण शीघ्र कराये जाने हेतु आग्रह किया गया। जिसके बाद संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने हेतु मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया और शीघ्र निर्माण कराये जाने को कहा। इस अवसर पर रिंकुज विज उपस्थित रहे।

Continue With Google
Comments (0)