आर्य समय संवाददाता जबलपुर। शनिवार की रात बरेला हाईवे पर पैदल घर लौट रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।
गंभीर चोटें पहुंचने और अत्यधिक खून बह जाने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। बताया जाता है कि युवक बरेला बम्हनी गांव का रहने वाला था, जो पैदल घर जा रहा था।

Continue With Google
Comments (0)