आर्य समय संवाददाता जबलपुर। ललपुर जलप्रदाय योजना अंतर्गत 42 एवं 55 एमएलडी जलशोधन संयंत्र अंतर्गत रेतनाका पर 750 मि.मी. व्यास की मुख्य पाइप लाइन लीकेज सुधार कार्य किया जाना है।जिसके चलते आज 7 जनवरी को सायंकालीन एवं 8 जनवरी 2025 को प्रातःकालीन व सायंकालीन दोनो समय की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि संयंत्र से भरी जाने वाली टंकियॉं क्रमशः हाथीताल, भॅंवरताल, श्रीनाथ, टाउन हॉल, बादशाह हलवाई मंदिर, गुप्तेश्वर, पी.एस.एम., फूटाताल, ललपुर, ग्वारीघाट, भीमनगर, शारदा नगर, एस.बी.आई. कॉलोनी, सिविल लाइन, सिद्ध बाबा, दंगल मैदान, मदार छल्ला, भोला नगर, करिया पाथर, कटंगा, कुलीहिल, तिलहरी एवं नया गांव से जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। उक्त अतिमहत्वपूर्ण कार्य के चलते क्षेत्रीय लोगों को होने वाली असुविधा के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, एम.आई.सी. सदस्य एवं जल प्रभारी दामोदर सोनी, एवं निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने खेद व्यक्त किया है।

Continue With Google
Comments (0)