आर्य समय संवाददाता जबलपुर।अधारताल के सीएम राइस स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र ने मंगलवार को एसपी ऑफिस में होने वाली जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत में कहा गया है कि स्कूल के बाहर आवारा घूमने वाले लड़कों ने उससे नशे के लिए पैसे मांगे और जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो नशेड़ी युवकों ने उसे चाकू मार कर घायल कर दिया। इसकी रिपोर्ट उसने रांझी थाने में दर्ज कराई, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हुई है।
जिसके चलते वह पढ़ाई करने स्कूल नहीं जा पा रहा है।इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि छात्र की शिकायत पर थाना प्रभारी को कार्यवाही के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/z0R9gOCt7qo" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>

Continue With Google
Comments (0)