आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ ने बुधवार को RDVV कुलगुरु प्रोफेसर राजेश कुमार वर्मा को 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर निराकरण की मांग की। वहीं अल्टीमेटम दिया है कि 27 दिसंबर तक मांगे पूरी न होने पर 30 दिसंबर से संघ अनशन शुरू कर देगा।
अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के अध्यक्ष अजय झारिया के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफे. राजेश कुमार वर्मा को पूर्व में 16/12/24 को दिए गए ज्ञापन के अनुक्रम में एक 16 सूत्री मांगपत्र सौंप कर विस्तार से चर्चा की।
दरअसल ,संघ चाहता है कि कुलगुरू म.प्र.शासन उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा आदेश क्र.1/1/0046/2024 को शासन स्तर पर चर्चा कर निरस्त कराएं । उक्त आदेश के चलते विश्वविद्यालय के 70 पद निरस्त कर दिए गए हैं।सघ का कहना है कि ऐसे पदों को विलुप्त करने से पेंशनर और उनके परिवार जनों पर आर्थिक संकट जैसी अनेकों समस्याएं आ सकती हैं।
प्रतिनिधि मंडल में महासचिव सुखदीन कटारे,पूर्व प्रांताध्यक्ष बंशबहोर पटैल, संजय यादव,राम सजीवन सोंधिया,बैसाखू मांझी, श्रीष दुबे, अनिल धनगर, मनीष पाण्डेय, अखिलेश दीक्षित, रोहित आर्य,गनेश उनेहा,सौरभ पटेल, अवधेश शर्मा,अंकित श्रीवास, योगेंद्र अग्निहोत्री , सनी यादव,संजीव अहिरवार, महेश्वर,रवि,तथा अनेकों कर्मचारी उपस्थित थे।

Continue With Google
Comments (0)