आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। गत शनिवार 27 जुलाई को वाहन निर्माणी जबलपुर में सम्पन्न हुए कार्य समिति चुनाव में लाल झंडे (ए. आई.डी. ई. एफ) और श्रमिक सेवा संघ के संयुक्त मोर्चा ने 10 में से 7 सीट पर कब्जा किया। जिसमें लाल झंडे की वर्कर्स यूनियन के 5 और श्रमिक सेवा संघ के 2 प्रत्याशी विजय हुए । वही विपक्ष में प्रतिद्वंदी सुरक्षा सेवा संघर्ष समिति में से एक केवल मज़दूर यूनियन को ही 3 सीट प्राप्त हुई और राष्ट्रीय स्तर की फेडरेशन से सम्बध्द भारतीय प्रतिरक्षा मज़दूर संघ और इंटक का सूपड़ा साफ हो गया।
गौरतलब है कि निर्माणी स्तर में आयोजित इस चुनाव में भी लाल झंडे की फेडरेशन के राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों को सुरक्षा कर्मचारियों का पूरा समर्थन मिला और उन्होंने अपने भविष्य की सुरक्षा की दृष्टि से वर्कर्स यूनियन (ए.आई.डी. ई.एफ.) औऱ श्रमिक सेवा संघ(ए.आई.बी.डी. ई.एफ) को अपनी कार्यसमिति सौंपने का निर्णय लिया।
गत डेढ़ साल में भी वर्कर्स यूनियन और श्रमिक सेवा संघ ने अपनी कार्य समिति के माध्यम से निर्माणी स्तर पर निगमीकरण, पी.एल.आई.एस, एवं एन.पी.एस के विरोध के साथ साथ शार्ट लीव, कार्य की उपलब्धता एवं आवास, सड़क विकास पर कार्य किया जो कि इनकी जीत का कारक बना। संघर्षशील मोर्चा के विजय हुए 7 प्रत्याशियों में नितेश सिंह, प्यारेलाल दिवाकर, राजेश मिश्रा, असीम दुबे,अखिलेश सिंह, प्रह्लाद उइके, सागर यादव थे।
ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन पाठक एवं कार्यकारिणी सदस्य अमरेश सिंह, अर्नब दासगुप्ता के साथ के ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया के पुष्पेंद्र सिंह एवं जीसीएफ के रोहित यादव, उत्तम विश्वास, जीआईएफ के राकेश दुबे इत्यादियों ने विजयी होने पर बधाई दी।

Continue With Google
Comments (0)